बगीचा। भारतीय जनता पार्टी मंडल बगीचा की मासिक बैठक शक्ति केंद्र बगीचा में मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं आगामी दायित्वों की जानकारी देते हुए सभी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का भी आह्वान किया।
बैठक में जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पवन सिंह, राजकिशोर जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, एल.आर. चौहान, रामनिवास गुप्ता, दुर्गा शर्मा, लोकनाथ यादव, हरिशंकर पैंकरा, सज्जन जैन, पंकज जैन, भूलन राम सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
