अम्बिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित डेयरी फार्म मार्ग में एक B.Ed छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरुण खलखो के रूप में हुई है, जो जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम गोरिया का निवासी था। अरुण शहर में किराए के मकान में रहकर B.Ed की पढ़ाई कर रहा था।
बताया जा रहा है कि छात्र ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
