बगीचा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बगीचा के वार्ड क्रमांक 1 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। वृक्षारोपण के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर शंकर गुप्ता, केशव यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, महामंत्री राजकिशोर जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक, लोकनाथ यादव, बेनुधर यादव मंडल उपाध्यक्ष, कुंवर यादव किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,दुर्गा शर्मा,पार्षद रामनिवास गुप्ता, ऋत्विक जैन, संतोष गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

