
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आज प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ का आयोजन बगीचा अनुविभाग में किया गया। सद्भावना दौड़ सुबह 8 बजे से शुरू होकर हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ कर बस स्टैंड में समाप्त किया गया। इस दौरान सभी लोगो ने हाथ मे तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए दौड़ लगाया।इस दौड़ में बगीचा नगर के जनप्रतिनिधि,समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी स्कूल के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल होंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,बीजेपी जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता,मंडल अध्यक्ष हरिश आरिक,पार्षद एल आर चौहान,एसडीएम प्रदीप राठिया, तहसीलदार महेश्वर उईके,नायब तहसीलदार शुक्ला, BEO, BRC, CEO प्रशासन के सभी प्रबुद्धजनों,जनप्रतिनिधियों,अधिकारी-कर्मचारयों,खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ि इस आयोजन में शामिल हुए।
