जशपुर – भाजपा ने निकाली बगीचा में भव्य तिरंगा यात्रा,उमड़ा देशभक्ति का जज्बा,वंदेमातरम के नारों से गुंजा बगीचा।

बगीचा – आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र के बीजेपी ने आज तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा हाईस्कूल चौक से होते हुए तहसील चौक तक निकाली गई। इसमें शामिल लोग भारत माता की जय,वंदे मातरम्,वीर शहीद अमर रहें आदि नारों से क्षेत्र को गुंजायमान किया। सामूहिक एकता और देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान जिले में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता उत्सव को विशेष रूप से स्वच्छता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है, ताकि राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व का संदेश भी घर-घर तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ हर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान 8 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आयोजित रैली में लोग हाथों में तिरंगा थामे, जोशीले नारों के साथ देशप्रेम का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता का संदेश भी दे रहे हैं।


जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव एवं नागरिक एकता की भावना पर आधारित है। इस उत्सव के दौरान ग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना तथा गंदगी, कचरा फैलाने की बुरी आदतों को छोड़ने के लिए प्रेरित करना था। इस रैली में बीजेपी के कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

तिरंगा यात्रा में बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, केशव यादव, डीडीसी गेंद बिहारी,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,मंडल अध्यक्ष हरीश यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,रीना बरला,पार्षद राजकिशोर जायसवाल, कुंवर यादव,जे आर नागवंशी, पार्षद लोहरा राम चौहान, वरुण जैन विपिन यादव सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

-->