जशपुर – भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का किया गठन, बगीचा से पूर्व मंडल संयोजक बसंत गृही को मिली अहम जिम्मेदारी..

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के किरण सिंह देव के मार्गदर्शन से प्रदेश में सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी तारतम्य में जशपुर जिले में शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यालय प्रभारी, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और कार्यकारणी सदस्यों का जिला अध्यक्ष भरत सिंह की अनुशंसा से गठन किया गया है।

बगीचा से शिक्षा विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के पश्चात रिटायर्ड मंडल संयोजक बसंत गृही को भरतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ से कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।

बगीचा के रायकेरा निवासी बसंत गृही ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है मैं पूरी निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करूंगा और पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दुंगा।

-->