
जशपुर जिले का पत्थलगांव के हीरापुर गांव में आज साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर साहू समाज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगो ने मानव सेवा का परिचय देते हुए 50 यूनिट रक्त दान कर जरूरतमंद मरीजों के सहायता के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति, त्याग और परोपकार की अनुपम मिसाल है। वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उनका आदर्श आज भी जनमानस को प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि माता कर्मा के आदर्श हमें समाज में करुणा, समानता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। आज समाज द्वारा किए गए रक्तदान पर कहा कि मैंने रक्तदान किया साथ ही मेरे साथ समाज के 50 लोगो ने भी रक्तदान किया, रक्तदान महादान है, जो निस्वार्थ भाव से किसी को नया जीवन दे सकता है। यह न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि मानवता का सर्वोच्च कर्तव्य भी है। स्वस्थ शरीर के साथ किया गया रक्तदान, समय-समय पर जीवन बचाने का एक नेक और सुरक्षित अभियान है। इस नेक कार्य के लिए मैं समाज के सभी लोगो को बधाई देता हूं।
आज के इस कार्यक्रम में साहू समाज के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष संजू कुमार साहू, महामंत्री मोहन साहू, कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ गुप्ता, रवि साहू, मनोज गुप्ता,रामचरित्र साहू, बसंत साहू, विवेक गुप्ता, उमेश साहू, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

