ब्रेकिंग जशपुर-लोदाम में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए भारी तबाही मचाई। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तेज गरज और वज्रपात के कारण टोल प्लाजा के 7 कंप्यूटर सिस्टम जलकर खराब हो गए, जिससे टोल टैक्स जमा करने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित रहा।
तेज आंधी के चलते कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे कई इलाकों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं कृषि उपज मंडी जांच केंद्र में आम के पेड़ की बड़ी डाल गिरने से नुकसान होने की खबर है।
इसी बीच वज्रपात की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अचानक बदले मौसम के कारण लोदाम क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

-->