
जशपुर (छत्तीसगढ़)। श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रधान कार्यालय पड़ाव, वाराणसी के मार्गदर्शन में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत समूह की शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा ग्राम पंचायत रौनी के पंचायत भवन में 18 अप्रैल 2026 को नि:शुल्क होम्योपैथी एवं दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्रों पर विधिवत पूजन-अर्चन, धूप-दीप एवं प्रार्थना के साथ किया गया। इसके बाद आसपास के गांवों से आए कुल 157 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 31 दंत रोगी तथा 126 अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल थे। सभी मरीजों का बीपी एवं शुगर की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श अनुसार नि:शुल्क दवाइयां, मेडिकेटेड ब्रश और पेस्ट वितरित किए गए।

शिविर में बगीचा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तुलसीदास पटेल (होम्योपैथिक) एवं डॉ. प्रकाश गुप्ता (दंत चिकित्सक) द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। यह सेवा कार्य शाम 5:30 बजे तक लगातार जारी रहा। उल्लेखनीय है कि दंत चिकित्सा की संपूर्ण व्यवस्था महिला संगठन द्वारा की गई।
इस चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में शाखा बगीचा के सभी सदस्य, महिला एवं पुरुष पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच सहित स्थानीय कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में शाखा बगीचा के उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री भगवान राम गुप्ता, संयुक्त मंत्री अवधूत गुप्ता, लेखा परीक्षक तरुण सिंह, राजेंद्र कृष्ण गुप्ता, अमृत यादव, दिनकर गुप्ता, संदीप यादव तथा महिला संगठन की मंत्री श्रीमती सुप्रिया गुप्ता, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती शकुंतला सिंह, श्रीमती प्रीतिबाला गुप्ता, श्रीमती सुनावंती यादव सहित अन्य सहयोगियों की विशेष भूमिका रही।

