छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पटेल कल्याण संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री “सियान गुड़ी” कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे, जो ग्रामीण एवं पारंपरिक संरचनाओं के संरक्षण और उपयोग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे जशपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

-->