
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर जशपुर जिले के बगीचा में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जशपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता आधारित राजनीति की जीत है। उनके नेतृत्व में भाजपा देशभर में और अधिक सशक्त होकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में कार्यकाल अत्यंत सफल और प्रेरणादायी रहा है। उनके प्रभारी रहते छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिली, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया और भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत की। परिणामस्वरूप भाजपा को छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे ज्यादा विधायक 2023 के विधानसभा चुनाव में मिली, अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे देश में पार्टी को इसी तरह सशक्त नेतृत्व और पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,मंडल महामंत्री राजकिशोर जायसवाल, पवन सिंह, अंजनी सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋत्विक जैन,संतोष गुप्ता, आकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भजापा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

