नीरज सिंह – जिले के रामानुजनगर में कलेक्टर एस.जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में आज विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के खेल ग्राउंड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रामानुजनगर राम बख्त पड़वार, कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय मोडियम अनुविभागीय अधिकारी रामानुजनगर तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज, करा रोपण अधिकारी रामानुजनगर कमलभान दुबे, ब्लॉक परियोजना अधिकारी रविनाथ तिवारी,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामानुजनगर रामनिवास साहू, पूर्व सरपंच नारायणपुर रामविलास साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस आयोजन में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत,व्यक्तिगत लोक नृत्य व्यक्तिगत लोकगीत,कहानी लेखन,चित्रकला, तात्कालिक भाषण, विज्ञान मेला आदि विधाएँ सम्मिलित रही।विज्ञान मेला में द्वितीय स्थान संदीप मरावी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर तथा प्रथम स्थान अविनाश सिंह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर ने प्राप्त किया। कहानी लेखन में तृतीय स्थान अर्चित कुमार द्विवेदी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर द्वितीय स्थान प्रतीक उपाध्याय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर तथा प्रथम स्थान सिद्धार्थ शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर ने प्राप्त किया। चित्रकला में द्वितीय स्थान प्रशांत डडसेना शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर तथा प्रथम स्थान खुशी पटेल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुज नगर ने प्राप्त किया। व्यक्तिगत लोकगीत में प्रथम स्थान अमोल सिंह शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर ने प्राप्त किया तात्कालिक भाषण में द्वितीय स्थान ममता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर ने तथा प्रथम स्थान प्रतीक उपाध्याय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुज नगर ने प्राप्त किया। कविता में प्रथम स्थान अर्चित कुमार द्विवेदी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुज नगर ने प्राप्त किया। सामूहिक लोकगीत में प्रथम स्थान निर्मला एवं लक्ष्मी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुज नगर ने प्राप्त किया। सामूहिक लोक नृत्य में तृतीय स्थान लक्ष्मी एवं साथी शासकीय महाविद्यालय रामानुज नगर में द्वितीय स्थान अमरेंद्र एवं साथी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर कथा प्रथम स्थान शिव बालक एवं साथी ग्राम पंचायत कृष्णापुर ने प्राप्त किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी विधाओं के विजेता प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत करते हुए जिला स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित सभी विद्यार्थियों तथा नागरिकों के लिए भोजन ,पेयजल व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा कराया गया था।

कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु मुकेश कुमार, दुर्गेश कुमार, नितेश राठिया,छत्रपाल,रमेश गुप्ता, जीडी सिंह,कुशराम वास,राम राजवाडे, कमलेश पैकरा,माधव प्रसाद ठाकुर, पूजा राठिया,गुड्डी राही,धनसरी रजवाड़े,गोपाल सिंह श्याम सिंह मरावी अनीता कंवर, प्रियंका सिंह, नीलम दास,राजेंद्र जैसवाल, विजेंद्र सिंह,विजिया सिंह,जयकरण सिंह, नंदकुमार,दरबार सिंह राठिया,नवीन कुमार, विनीता सिदार,अनीता पंडो,किरण लता साहू,प्रियंका सिंह, संजीता खलखो,विनोद तिर्की, उत्तम सिंह,मनोज प्रजापति ,जयप्रकाश बरेठा, विनय कुमार चौरसिया, विजय नारायण यादव ,अजीत केरकेट्टा, सुखलाल यदु,यशवंत पटेल ,रामचरित भगत, सेलिना मिंज की ड्यूटी लगाई गई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विद्या जायसवाल एवं दिलीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया कार्यक्रम के समापन में आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज के द्वारा किया गया।
