जिले के पटना स्थित आमगांव ओपनकास्ट खदान के पास रविवार सुबह एक महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला जंगल में खुखड़ी (पुटू) उठाने गई थी।
जानकारी के अनुसार, महिला जंगल में खुखड़ी (पुटू) एकत्र कर रही थी। इसी दौरान अचानक तीन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं ने महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल के आसपास गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
