ब्रेकिंग न्यूज – बगीचा के सूने घर में चोरों ने लाखों रूपए के चांदी के सिक्के और नगद रकम पर किया हाथ साफ, पुलिस की लचर व्यवस्था को लेकर नागरिकों में आक्रोश।

जशपुर जिले का बगीचा में पुलिस की लचर व्यवस्था को लेकर चोरों के हौंसले बुलंद हैं। शुक्रवार की दरमियानी रात को चोरों ने भाजपा नेता केश्वर गुप्ता के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रूपए के चांदी के गहने और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया। इसके पहले शुक्रवार को दोपहर में शिक्षक राजेश व्दिवेदी के घर में भी शातिर चोर पहुंचे थे लेकिन अचानक मकान मालिक के आ जाने से चोर रफूचक्कर हो गये।
शनिवार को सुबह भाजपा नेता के परिवार को लोगों ने घर के टूटे ताले देखें तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली।

-->