ब्रेकिंग् न्यूज – शादी की तैयारी में जुटा था परिजन,अचानक मिली मौत की खबर,परिवार में खुशी का माहौल बदल गया मातम में।

जशपुर जिले के बुटँगा में 23 वार्षिय युवती ने गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है.मृतक युवती का 28 अप्रैल को बगीचा में शादी तय हुआ था.कल दोपहर को बिना बताए घर से निकली थीं.शाम तक घर नही पहुंची तो घर वाले निकले थे ढूंढने,आज सुबह 9 बजे परिजनों को पेड़ पर लटकती मिली शव,परिजनों ने पुलिस को दी सूचना.

मिली जानकारी अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के बुटँगा डूमरपानी में 23 वर्षीय प्रतिमा नागेश ने घर से कुछ दूर जंगल मे जाकर आत्महत्या कर ली.युवती कल दोपहर से घर मे बिना कुछ बताए निकली थीं.जब शाम तक घर नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी.युवती के भाई जब जंगल की ओर गया तो पीपल के पेड़ पर मृतक युवती का शव लटकती मिली. परिजनों ने बगीचा पुलिस को सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

युवती के पिता ने बताया कि मेरी बेटी प्रतिमा का उसके रजामंदी से बगीचा के लोटा में शादी तय किए थे.पूरे परिवार में बेटी की शादी के लिए उत्साह था और शादी की खरीदारी के लिए कल बगीचा आए हुए थे. मेरा छोटा बेटा और बेटी कल घर मे अकेली थीं.घर से कल दोपहर को घर से निकली थी किसी को कुछ नही बताई थी.शाम तक जब घर नही पहुंची तो हम लोग चिंतित हो गए और शाम से ही खोजबीन कर रहे थे.आज सुबह 9 बजे हमारे घर के पिछले जंगल मे पीपल के पेड़ पर दुपट्टे से शव लटक रहा था. घटना के बाद परिवार की खुशी मातम में बदल गया.पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया है.

-->