अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम भारत के वनो मे बसने वाले करोडों वनवासियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य में संलग्न संस्था है। आश्रम वनवासियों के विकास के लिये सूदूर जनजातीय गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिये तरह-तरह के कार्यक्रम चलाता रहता है। पूरे भारत में इसकी शाखाएँ हैं। इसका मुख्यालय छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में है। इसका उद्देश्य समस्त आदिवासी समाज को एकजुट कर सनातन हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए एकजुटता के लिए कार्य करना और अपनी आदिवासी संस्कृति को पहचान दिलाना।
इसी तारतम्य में आज जशपुर के बगीचा में वनवासी कल्याण आश्रम के बैनर तले सैकड़ो आदिवासी हाईस्कूल चौक बगीचा से रैली निकालकर लोटा बस्ती में सभा का आयोजन कर सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया. कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा सरहुल पूजा में आदिवासी समाज पेड़ों की पूजा करना या साल के पेड़ की पूजा करना। चूंकि आदिवासी लोग प्रकृति के करीब हैं, इसलिए वे सरहुल त्यौहार की शुरुआत पेड़ों सहित प्रकृति के तत्वों की पूजा करके करते हैं। इस त्यौहार के बाद, स्थानीय लोगों द्वारा अधिकांश कृषि गतिविधियाँ, जैसे कि बीज बोना आदि शुरू कर दी जाती हैं।
कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह,विधायक जशपुर रायमुनी भगत,शौर्य प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत,मुकेश शर्मा, शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश यादव,महामंत्री पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,बीडीसी सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
