ब्रेकिंग् न्यूज़ – सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वक्षता अभियान का उड़ाया जा रहा मजाक,शहर वासी कई बार कर चके है शिकायत, शहर में संक्रमण का मंडरा रहा खतरा।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वक्षता अभियान के तहत पूरे देश व प्रदेश में जोर शोर से चलाया जा रहा है.लेकिन नगर पंचायत बगीचा में कार्यालय के कर्मचारी व जिम्मेदार अधिकारी की लपरवाही का नतीजा नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है.नगर का सफाई अभियान कागजों में सिमट कर रह गया है और अधिकारी खुद ही अपना पीठ थपथपा रहे हैं.

वार्ड क्रमांक 07 सुकबासु पारा दीनदयाल वार्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा हॉस्पिटल के पीछे बस्ती में लगभग 500 परिवार निवास करते है. वार्ड में पसरी गंदगी और कबाड़ का प्लास्टिक,एल्मुनियम तार,बैटरी, को आए दिन जलाया जाता है जिसका जहरीला गैस हॉस्पिटल में भर्ती मरीज,हॉस्पिटल कालोनी एवं नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. इस ओर नगर पंचायत के सीएमओ क्षितिज सिंह को कई बार शिकायत दिया गया है.लेकिन अधिकारी का सुस्त रवैय्या का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा हैं.

बगीचा सीएमओ क्षितीक्ष सिंह का कहना है कि मुझे कई बार मौखिक शिकायत दिया गया है.लेकिन अभी तक लिखित में कोई आवेदन नही आया है.जैसे ही लिखित में नगरवासी शिकायत देंगे तो मैं संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करूंगा।

-->