छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के अंदर मैरिज गार्डन के पीछे एक खेत में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है वही मामले की जांच कर रही है।
पुलीस सूत्रों के अनुसार मृतक युवक की पहचान रायगढ़ जिले कापू थाना क्षेत्र के रनपुर नवापारा गाँव निवासी सुधन दास के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन तिलडेगा के आमाकानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। देर रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद युवक लापता हो गया था. जहां आज एक खेत में युवक का शव देखा गया. जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि युवक के गले में चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संदेह भी जताया जा रहा है कि युवक कहीं हत्या कर शव को यहां फेंका गया. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। पत्थलगांव एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
