ब्रेकिंग न्यूज – शिक्षक की पत्नी और 7 साल की नाबालिक बेटी की फंदे पर लटकती मिली लाश, घटना के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी, कुन्नी पुलिस जांच में जुटी।

मनोज तिवारी – सरगुज़ा जिले के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र स्कूल के सामने एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है. घटना में शासकीय स्कूल कुन्नी के पीछे पेड़ पर माँ और नाबालिक बेटी की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है.

जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है के मुताबिक मृतकों की पहचान मीना गुप्ता पति संजय गुप्ता उम्र लगभग 35 वर्ष आस्था गुप्ता पिता संजय गुप्ता 7 वर्ष सकरिया रोड कुन्नी निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्त है.महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. महिला ने अपनी 7 वर्षीय पुत्री के साथ पति के स्कूल के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.घटना की सूचना शिक्षक पति संजय गुप्ता ने कुन्नी पुलिस चौकी पहुंच कर दी. कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

-->