ब्रेकिंग न्यूज – जनसंपर्क के दौरान बिरहोर समुदाय के बीच पहुंचे पद्मश्री जागेश्वर यादव,सरकार की जनहितैषी योजनाओं का बता रहे है लाभ,जाना हालचाल।

साय सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने और विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के लोगो को पद्मश्री जगेश्वर यादव जिले के जनपद पंचायत कासाबेल का ग्राम बटईकेला में बिरहोर समुदायों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे है.

इस दौरान जगेश्वर यादव के साथ लगभग 10 बिरहोर समुदाय के लोग मौजूद थे। जगेश्वर यादव ने बिरहोर समुदाय के लोगों से उनका हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याओं को सुना। आप लोग अपनी समस्याओं को अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। इसका समाधान करा दिया जाएगा। इस समस्या को कलेक्टर के संज्ञान में लाकर इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।बटईकेला उपसरपंच अंकित गोयल ने कहा कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन बनाकर हमें दे हम सम्बंधित अधिकारियों के समक्ष प्रेषित करें। इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया जाएगा।
साथ मे दसरत यादव सुरेश यादव मौजूद रहे।

-->