ब्रेकिंग न्यूज़ – झोलाछाप डॉक्टरों की अब खैर नहीं, अवैध क्लिनिक को कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने किया सील,समाधान शिविर में हुई थीं शिकायत।

जशपुर जिले में तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील दुलदुला अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्तूरा में इंद्र कुमार सिंह झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा जय गुरुदेव पैथोलॉजी एवं क्लिनिक का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था सुशासन तिहार समाधान शिविर 2025 का आयोजन 10 मई को ग्राम कस्तूरा क्लस्टर में किया गया था।

समाधान शिविर में ग्रामीणों के द्वारा मौखिक शिकायत के आधार पर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार तहसीलदार दुलदुला राहुल कौशिक नायब तहसीलदार दुलदुला राजेश यादव बीएमओ दुलदुला एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही की गई कार्यवाही पश्चात शिकायत सही पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उक्त अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील किया गया।

-->