ब्रेकिंग न्यूज – शराबी कार चालक ने दो मासूम की ले ली जान,परिवार के दो अन्य सदस्य गम्भीर रूप से घायल,आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने लिया हिरासत में।

नीरज सिंह – सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां कार चालक ने नशे में धुत्त होकर दो मासूम बच्चों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी इस दर्दनाक हादसे में दो नौनिहालों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई.

मिली जानकारी अनुसार बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर ‌गांव के बरपारा का रहने वाला आरोपी चालक रामजीत शराब के नशे में धुत्त हों अर्टिगा कार को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चियों के ऊपर कार चढ़ा दि जिससे ढाई वर्ष व तीन वर्ष के मासूमों की जान चली गई वही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई.हादसे के बाद आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.घायल महिलाओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है.घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

-->