ब्रेकिंग् न्यूज – साईं टांगरटोली के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने मिल कर भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा,जनपद सीईओ ने दिए जांच के निर्देश।

जशपुर नगर – जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम साईं टागर टोली के बीडीसी नहमुद्दीन के साथ यहां के उप सरपंच और सभी वार्ड पांचों ने ग्राम में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी जन प्रतिनिधियों ने सूची बना कर जनपद कार्यालय में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीते 5 वर्षों में यहां दर्जनों कार्य कराए गए है जो या तो अधूरे है या आए हुए कार्य शुरू ही नहीं हो सका है मगर इन सभी कार्यों की राशि विभाग से निकाल कर सरपंच द्वारा गबन कर लिया गया है बीडीएस नजमुद्दीन ने बताया कि इनकी इस कार्य से सभी ग्राम वाशी अवगत है और लोगों में रोष व्याप्त है। इस लिए वो चाहते है कि इसपर प्रशासन संज्ञान ले और बीते 5 वर्षों में हुए उक्त पंचाया के सभी कार्यों। की जांच करें। इसके साथ ही इन्होंने पीएम आवास एवं राशन वितरण पर भी धांधली की जानकारी सीईओ को दी है। वहीं इस पूरे मामले पर सीईओ लोकहित भगत के जांच करने की बात कही है।

-->