जशपुर जिले में शराब के नशे में धुत्त हो जाने से एक परीक्षा केंद्र प्रभारी के लिए परीक्षार्थियों को घंटे भर तक प्रश्न पत्र की खातिर इंतजार करना पड़ा।
इस विद्यालय में प्रधान पाठक शीतल राम नागदेव को केन्द्राध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी के साथ पदस्थ किया गया था। लेकिन शराब के नशे में धूत हो जाने से यह शिक्षक अपने निवास के समीप ही गिर पड़ा था।
विद्यालय में अनुपस्थित शिक्षक की लापरवाही की जानकारी मिलने पर बगीचा के विकास खंड अधिकारी मनीराम यादव ने पहले आनन-फानन में नये परीक्षा केंद्र प्रभारी को भेज कर विद्यालय में परीक्षा संचालित कराई।
दरअसल,शीतल राम नागदेव को बगीचा की प्राथमिक शाला कुकुटोली में पांचवीं बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
सोमवार को केंद्राध्यक्ष की अनुपस्थिति से यंहा बच्चों को प्रश्नपत्र के लिए घंटे भर तक खाली बैठे कर इंतजार करना पड़ा।
इस मामले की विकास खंड शिक्षा अधिकारी को जब जानकारी दी गई तो उन्होंने शिक्षक शीतल राम नागदेव की खोजबीन कराई। इस दौरान शिक्षक अपने निवास पर शराब के नशे में धूत पाया गया। इस जटिल स्थिति को देखकर शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला कुकुटोली में संचालित बोर्ड परीक्षा के लिए आनन फानन में दूसरे शिक्षक की व्यवस्था कराई। जिसके बाद स्कूली बच्चों की परीक्षा संचालित हो पाई।
बगीचा BEO मनीराम यादव ने बताया कि उन्होंने लापरवाही बरतने वाले प्रधान पाठक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। शराबी शिक्षक के विरुद्ध जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।
