दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे दो युवक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थीं कि दोनो युवक हवा में उड़कर जमीन में गिर पड़े.दुर्घटना के बाद दोनों को गम्भीर अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनो की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद-सिरगिट्टी बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार सफेद रंग की टोयोटा ग्लैंजा कार (क्रमांक CG 10 AX 2840) ने सड़क किनारे पैदल चल रहे दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दोनों घायल हो गए वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर खून बिखर गया. इस हादसे का LIVE वीडियो भी सामने आया है.
पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान गोपी निषाद और रोहित निषाद के रूप में हुई है, जो महमंद के रहने वाले हैं… बताया जा रहा है कि कार चालक सरसिवा भटगांव से सिरगिटी जा रहा था, तभी महमंद के पास झपकी आने से उसने नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना घटित हो गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
