ब्रेकिंग जशपुर – किडनी की बीमारी से आहत होकर 26 वर्षीय युवक ने गले मे फंदा डालकर मौत को लगाया गले,

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम सुजीबहार में 26 वर्षीय युवक अविनाश टोप्पो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अविनाश बैंगलोर में रहकर काम करता था और तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे वापस घर लाया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी थीं, जिससे वह काफी परेशान रहने लगा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 6 मई की बताई जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे घर में उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

-->