ब्रेकिंग न्यूज जशपुर – PDS विक्रेता की मनमानी का शिकायत लेकर SDM दफ्तर पहुंचे ग्रामीण महिलाएं,ग्रामीण महिलाओं ने कहा जब तक कार्यवाही नहीं होगी यहां से उठेंगे नही…

जशपुर जिले का बगीचा अनुविभाग अंतर्गत रेंगले गाँव में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विष्णु सरकार का एकमुश्त तीन माह का राशन वितरण करने की योजना पर विक्रेता पलीता लगा रहे हैं. इस बात से क्षुब्द होकर आज दर्जनों ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में SDM दफ्तर पहुंच PDS विक्रेता के खिलाफ धरने पर बैठ गई.महिलाओं ने PDS विक्रेता पर तीन माह का अंगूठा लगवाकर 2 माह का चावल देने का गम्भीर आरोप लगाया है.SDM दफ्तर पहुंची महिलाओ ने कहा कि जब तक राशन मिलने की गारेंटी हमे नही मिलेगी हम यहां से नहीं उठेंगे।

दरअसल बगीचा विकासखंड के रेंगले गांव की दर्जनों महिला पुरुष आज PDS विक्रेता डेविड लकड़ा के खिलाफ शिकायत देने SDM दफ्तर पहुंची,जहां महिलाएं जमीन पर बैठ विक्रेता को हटाए जाने और तीन माह का एक मुश्त चावल नही देने का गम्भीर आरोप लगाया है.ग्रामीणों का कहना है कि विक्रेता हमसे तीन माह का अंगूठा लगवाकर दो माह का चावल दे रहा है और चना शक्कर भी नही दे रहा. यह इनका पहला मामला नही है इससे पहले भी ऐसा कर चुके है जिसकी शिकायत हम लोग संबंधित अधिकारी को देते रहे हैं. बावजूद इनको आज तक नही हटाया गया.

ग्रामीणों ने कहा कि हमारी मांग है कि पहले विक्रेता को हटाया जाए उसके बाद हमे तीन माह का एकमुश्त चावल दिया जाए।

इस मामले में फूड अधिकारी पुष्पेंद्र कहा कि इस मामले की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है.जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

-->