ब्रेकिंग न्यूज जशपुर – पीठ पर लादकर गर्भवती महिला को नदी पार कराई मितानिन, मितानीन के इस कार्य का विडियो सोशल मीडिया में वायरल,लोगो ने कहा……

शासन प्रशासन की सुस्त रवैया का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है इसका ताजा उदाहरण आज एक वायरल वीडियो में देखने को मिला है.जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सतालुटोली से आया है जहां पुल के टूट जाने से गांव तक एम्बुलेंस नही पहुंच पाती ऐसे में ग्रामीणों को पैदल चलकर गम्भीर रूप से बीमार को अस्पताल ले जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर चलना पड़ता है.आज मंजिता बाई नाम की गर्भवती महिला को अचानक जब गर्भपीड़ा शुरू हुई तो गाँव के मितानीन को बुलाया गया.मितानीन बिफनी बाई ने बिना किसी देरी के महिला को अपने पीठ पर लादकर डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चल पड़ी तब कही जाकर एम्बुलेंस तक पहुंच पाई.इस दौरान टूटी हुई पुलिया के नीचे से पैदल चलकर जाना पड़ा गनीमत यह थी कि नदी में पानी का तेज बहाव नही था नही तो कोई अनहोनी हो सकती थीं.चूंकि पैदल चलने के दौरान रास्ता लम्बा था तो महिला का प्रसव रास्ते मे ललित यादव नामक व्यक्ति के घर मे महिला का प्रसव मितानीन ने दाई के मदद से कराया. राहत की बात यह है कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ है।प्रसव के बाद गर्भवती महिला और नवजात बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनकयारी ले जाया गया।

-->