ब्रेकिंग न्यूज – जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर ईडी की दबिश, पूर्व आबकारी मंत्री के बेटे है हरीश लखमा।

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा कब घर पर आज सुबह सुबह ईडी ने छापेमारी की हैं. इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी दबिश दी है. ईडी की टीम दोनो कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर रही है.

कवासी लखमा के बेटे वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष है.अधिकारियों की टीम दोनो नेताओ के घर पर दस्तावेज खंगाल रही है. बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान उनके घर के बाहर मौजूद है।

-->