ब्रेकिंग न्यूज – कोरोना काल के दौरान आपदा को अवसर समझ यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार का हैरतअंगेज खुलासा, ऑनलाइन परीक्षा के समय खरीद लिए 22 लाख उत्तर पुस्तिका, कुलपति ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही।

मनोज तिवारी – संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी सरगुजा का एक हैरतअंगेज कारनामा करने का मामला सामने आया है एक तरफ पूरे विश्व मे कोरोना पैर पसार रहा था कोरोना से लोग अपनी जान बचाने में लगे हुए थे तो वही दूसरी तरफ सरगुजा यूनिवर्सिटी में आपदा को अवसर समझकर भ्रष्टाचार हो रहा था. सभी यूनिवर्सिटी ने कोरोना काल के समय में जब ऑनलाइन एग्जाम ले रहे थे तब संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी सरगुजा द्वारा 5 लाख उत्तर पुस्तिका और पूरक उत्तर पुस्तिका 17 लाख खरीदा गया। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने जांच टीम गठित कर दिया है। दअरसल कोरोना काल के समय सभी स्कूलों और कॉलेजो में ऑनलाइन एक्जाम करवाया जा रहा था। लेकिन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के द्वारा इस कोरोना काल के दौरान 5 लाख उत्तर पुस्तिका के साथ पूरक उत्तर पुस्तिका 17 लाख से अधिक की खरीदी हुई। जिसकी जानकारी छात्र संगठन आजाद सेवा संघ के द्वारा इसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से निकाली गई है। जिसमें यह साफ हो गया कि जब ऑफलाइन एग्जाम हुआ ही नहीं तो उत्तर पुस्तिका क्यों खरीदी गई। और विश्वविद्यालय के पास उत्तर पुस्तिका की स्टॉक रजिस्टर में भी दर्ज नहीं है की उत्तर पुस्तिका कहां गई और कहा है।


इस पूरे मामले को लेकर सरगुजा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच टीम गठित कर की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

-->