ब्रेकिंग् न्यूज – शराबी पति ने शराब नशे में कई पत्नी की हत्या,शराब के लिए घर में रखा अनाज और बर्तन बेच देता था आरोपी पति,पत्नी के मना करने पर उतारा मौत के घाट।

जशपुर जिले में शराबी पति ने अपनी पत्नी का शराब के नशे में जलाऊ लकड़ी से पीटपीट कर हत्या कर दी.हत्या की वजह घर मे रखे अनाज व बर्तन को आरोपी पति शराब पीने के लिए बेच देता था.शराब की नशे में आरोपी पति ने हत्या कि पूरी वारदात को बताया. फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर सिटीकोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कदमटोली (घोलेंग) निवासी पड़ोसी महेंद्र तेंदुआ ने पुलिस को बताया कि राजेश तेंदुआ अपनी पत्नी बिरसमुनी बाई का हत्या कर दिया है.जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर जशपुर पुलिस ने जांच शुरू की, जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पति राजेश उम्र 46 साल शराब पीने का आदि था. जब आरोपी के पास शराब पीने के लिए रकम नही होता था तो आरोपी पति घर मे रखे अनाज और बर्तन को बेचकर शराब पी जाता था. जिसे मृतक पत्नी बिरसमुनी बाई द्वारा मना किया जाता था. हत्या के दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी पति ने शराब की नशे में घर मे रखें जलाऊ लकड़ी से शराब ने नशे में पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई.आरोपी पति ने हत्या की वारदात की कहानी अपने ही जुबान से पुलिस को बताई. जिस पर आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.आरोपी के द्वारा हत्या में प्रयुक्त लकड़ी को भी जप्त कर लिया गया है.

-->