रोबिट गुप्ता – बलरामपुर जिले का रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत चाकी मांगरा पश्चिम पारा में हाथियों के हमले से एक परिवार पूरी तरह प्रभावित हो गया। दयाशंकर सिंह पिता प्रयाग सिंह के घर को हाथियों ने घर तोड़ा और घर घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया और वहां रखा सारा अनाज खा गए
इस घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव ने पीड़ित परिवार से बात की ओर उन्होंने तत्काल अनाज उपलब्ध कराकर परिवार को सहायता पहुंचाई। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए आग्रह किया।

