ब्रेकिंग् जशपुर – जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ ऑपरेशन आघात के तहत आज बड़ी सफलता हाथ लगी है.डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का शराब सहित ट्रक और ड्राइवर पुलिस के हत्थे चढ़े।

छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन आघात’ को आज फिर बड़ी सफलता मिली है. आज अन्तर्राजीय शराब तस्कर जो कि पंजाब के जालंधर से हजारीबाग बिहार एक ट्रक विदेशी शराब ले जाई जा रही थी जिसे जशपुर पुलिस ने जप्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
पकड़े गए ट्रक में 700 पेटी में विदेशी शराब की बॉटलें थी.जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये की है. शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जप्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की है. जशपुर पुलिस को पंजाब से संचालित नशे का कारोबार करने वाले का सुराग जुटाने में लगी है. तस्कर शराब की तस्करी शातिराना अंदाज में करते थे ट्रक में प्लास्टर ऑफ पेरिस के बोरियों के नीचे शराब को छुपाकर तस्करी की घटना को अंजाम देते है. जिसे आज दुलदुला थाना प्रभारी ने अपने टीम के साथ घेराबंदी कर शराब से भरे ट्रक को ड्राइवर सहित पकड़ा है.दो दिन के कार्यवाही में अबतक जशपुर पुलिस को 3 करोड़ के कीमत के शराब को जप्त करने पुलिस को सफलता मिली है.

-->