जशपुर जिले में यातायात नियमों की भारी अनदेखी करने से यंहा सड़क हादसों की लगातार घटना सामने आई हैं। पत्थलगांव क्षेत्र में दो दिन में सड़क हादसों के मामले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
गुरुवार को दोपहर लुड़ेग त्रिकुटी चौक के समीप फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गई। और ट्रक भी पलट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कोतबा निवासी चैतू बंजारा खार बहार निवासी अपनी मोपेड से पत्थलगांव की ओर जा रहे थे, तभी जशपुर की तरफ से विपरीत दिशा में आ रहे लोहे की चादरों से लदा ट्रक (क्रमांक NL 01 N 1835) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चैतू बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और गलत साइड में चल रहा था। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। गौरतलब है कि पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा
