बलौदाबाजार जिले के खपराडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. स्कूल में पढ़ाई कर रहे कई बच्चों को अचानक चक्कर आना, उल्टी होना और बेहोश होने जैसी समस्याएं हो रही हैं. यह घटनाएं ना केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के लिए भी चिंता का कारण बन गई हैं. अब तक इस समस्या के कारण लगभग दर्जनभर विद्यार्थी प्रभावित हो चुके हैं. 35 छात्राओं का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज : खपराडीह स्कूल के बच्चे अचानक बेहोश होने लगे. छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना और उल्टी जैसी शिकायत हुई.जिसके बाद उन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में लोगों का कहना है कि संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश हुए हैं. एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहनों से बच्चों को 30 से 35 सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. शेष सभी विद्यार्थियों को गांव के ही सामुदायिक भवनों में अध्ययन के लिए शिफ्ट किया जा रहा है. वहीं स्कूल की शिक्षिका की माने तो गैस की स्मेल आने के बाद बच्चों में उल्टी आने और बेहोश होने की शिकायत हुई.जो आसपास के किसी इंडस्ट्री से आ रही थी.
