भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने पर बगीचा बस स्टैंड में हरीश यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया.

बीजेपी मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बगीचा पहुंचे मंडल अध्यक्ष हरीश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गा मंदिर पहुंच माँ भगवती का आशीर्वाद लिया उसके पश्चात बीजेपी के सीनियर लीडर रहे बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के बाद कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड बगीचा में फटाखे फोड़े और फूल माला पहनाकर अपने अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया।
इस दौरान बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसलौने मिश्रा, मुकेश शर्मा,गेंदबिहारी महाराज,शुभाष अग्रवाल,केश्वर यादव, महामंत्री पवन सिंह , ललित यादव, उत्तम यादव,महावीर यादव,अशोक चौहान, पार्वती यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
