
जशपुर जिले में शराब दुकान को लेकर महिलाओं का विरोध तेज हो गया है। महिलाओं ने दुकान के सामने धरना देते हुए शराब दुकान में ताला जड़ दिया और विरोध का बैनर भी लगा दिया।
बताया जा रहा है कि कांसाबेल की अंग्रेजी शराब दुकान को सिहारबूड़ पंचायत में शिफ्ट किए जाने के बाद से स्थानीय महिलाएं लगातार विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि शराब दुकान स्कूल के पास है, जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और तहसीलदार पहुंच गए हैं। अधिकारी प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महिलाएं दुकान बंद होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़ी हुई हैं।
