ब्रेकिंग जशपुर – तेज रफ्तार का कहर,दो बाईक में आमने सामने भिड़ंत,हादसे में चार लोग हुए घायल..

जशपुर जिले का बगीचा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गया। हादसे में दो बाइक में सवार चार लोग घायल हो गया। जिसमें महिला को मामूली चोट आई है।घटना के बाद स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया जहाँ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर किया गया।

एक बाईक में तीन लोग सवार थे जिनको ज्यादा चोट लगी है। जो कामारिमा पंचायत के कदमपाठ निवासी बताए जा रहे है वही दूसरे बाइक में सवार घायल युवक पंडरा पाठ चौकी के पोड़ी गांव का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

-->