जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहा 15 वर्षीय किशोर का तेज रफ्तार ने जान ले ली। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक 15 वर्षीय सुमित बरवा अपने दोस्त आयुष भगत के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। तभी पीछे से एक तेज मोटरसाइकिल सवार लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना कल देर शाम 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
