ब्रेकिंग जशपुर – मामा के घर कर्मा नाचने आई नाबालिक के साथ आरोपी ने सुने मकान में दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम, पुलिस ने आरोपी व सहयोगी को भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आया है, जहाँ मामा के घर कर्मा नाचने आई 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ आरोपी द्वारा अपने बाईक पर ले जाकर सुने मकान में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता के शिकायत पर आरोपी आरोपी सुरेश यादव व सह आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 16 वर्षीय नाबालिक युवती अपने मामा के घर अपने भाई के साथ कर्मा नाचने आई थीं। इस दौरान आरोपी सुरेश यादव जो कि पीड़िता का पूर्व परिचित था उसके मामा के घर जाकर युवती को फोन कर रात्रि करीब 11 बजे बाहर बुलाया और अपने बाइक पर जबरन बैठाकर सुने मकान में ले जाकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी का दोस्त संजय यादव सुने मकान के बाहर पहरेदारी कर रहा था। पीडिता के परिजन जैसे ही घटना स्थल पहुंचे दोनो आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनो आरोपियों के विरुद्ध बगीचा थाने में बीएनएस की धारा 137(2),70(2) व पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।

-->