छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में राजस्व विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 9 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

