ब्रेकिंग जशपुर – पीसीसी चीफ दीपक बैज का दो दिवसीय जशपुर दौरा, कांग्रेस के अंदर खाने में भारी अंतर्कलह कैसे दूर करेंगे गुटबाजी..

पीसीसी चीफ दीपक बैज दो दिवसीय जशपुर प्रवास पर है और कांग्रेस को मजबूत करने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है लेकिन जशपुर जिले में कांग्रेस में गुटबाजी एक ऐतिहासिक और निरंतर चलने वाली समस्या रही है, जिसके कारण कई बार पार्टी में विभाजन और बगावत देखने को मिली है। यह आंतरिक संघर्ष पार्टी की चुनावी क्षमता को कमजोर करता है और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं व विचारधारात्मक मतभेदों से प्रेरित होता है,खामियाजा इसका नतीजा 2023 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला था जिले के तीनों सीट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था।

अब ऐसे में जब प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के बाद क्या कुछ बदलाव आता है वह देखने वाली बात है। लेकिन फिलहाल अभी जिला कांग्रेस में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। इसका ताजा उदाहरण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की सूची में भी देखने को मिली, जिलाध्यक्ष पद के रेस में रहे नेताओ व जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वालों को पार्टी ने जिला कार्यकारिणी में कही जगह ही नही दिया। यही वजह है कि दीपक बैज के दो दिवसीय दौरे में कई नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बना ली। बहरहाल देखना होगा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पार्टी के अंदर की गुटबाजी को कहा तक खत्म कर पाते है।

जशपुर विधानसभा के बगीचा में आज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कार्यकताओं से मिलेंगे औऱ पार्टी को मजबूत करने का मंत्र देंगे, कार्यक्रम बगीचा मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सरबकोम्बो में रखा गया है, जहाँ आज पीसीसी अध्यक्ष का कार्यक्रम रखा गया है, वह क्षेत्र क्रिस्चन बाहुल्य गांव है जो कांग्रेस पार्टी के कोर बोटर माने जाते है। पार्टी के अंदरखाने से यह बात निकलकर आ रही है कि कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालय में इसलिए नही रखा गया है क्योंकि यहां भीड़ नही जुटा पाएंगे, जिससे पार्टी का छीछालेदर होगा और पार्टी की गुटबाजी स्पष्ट दिखेगी,जशपुर विधानसभा की गुटबाजी छुपाने और भीड़ दिखाकर पीसीसी अध्यक्ष को खुश करने यहां कार्यक्रम रखा गया है।

-->