ब्रेकिंग जशपुर – दुर्गा मंदिर विवाद पर मुस्लिम समाज का निंदा प्रस्ताव, हिन्दू संगठन का कल रैली औऱ नगर बंद।

जशपुर जिले बगीचा के हृदय स्थल पर स्थित दुर्गा मंदिर में मुस्लिम समाज के व्यक्ति द्वारा मंदिर में बज रहे भजन को बंद कराए जाने के मामले में सनातनी हिंदू समाज ने कल 7 जनवरी दिन मंगलवार को बगीचा बंद का आह्वान किया है। जिसके बाद बगीचा मुस्लिम समाज के सदर जफीर चिश्ती के नेतृत्व में नासिर अली के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की गई है.

बता दे कि पुजारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए कांग्रेसी नेता नासिर अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से नासिर अली को जमानत मिल गई। हालांकि न्यायालय ने नासिर अली को जमानत दिया इस बात को लेकर हिंदू संगठन नाराज हैं।

इधर मुस्लिम समाज के सदर जफीर चिश्ती ने बताया कि 3 जनवरी को दुर्गा मंदिर में जो घटना हुई उससे पूरा मुस्लिम समाज आहत है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे के साथ प्रेम सौहार्द बना रहे इस दिशा में सभी वर्गों को प्रयास करना चाहिए।उन्होंने उक्त घटना को निंदनीय बताते हुए मुस्लिम समाज की ओर से निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया है।

-->