ब्रेकिंग जशपुर – पत्थलगांव पुलिस का मानवीय चेहरा, सड़क पर तड़पते घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल, पेट्रोलिंग के दौरान लहूलुहान अवस्था मे पड़ा था युवक।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का पत्थलगांव में लगातार वाहनों की तेज रफ्तार का कहर के बीच वाहन चालकों के बजाय पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है.
पत्थलगांव -रायगढ़ स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल पड़ा युवक प्रदीप को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया जिससे चिकित्सकों ने अब बचा लेने की बात कही है.

दरअसल तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से घायल अवस्था में एक युवक काफी देर से सड़क पर तड़प रहा था. इस दौरान एक वाहन चालक ने ऐम्बुलेंस वाहन को फोन कर आगे बढ़ गया.इसी दौरान पेट्रोलिंग से लौट रहे पुलिस अधिकारी sdop ध्रुवेश जायसवाल, थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचा कर घायल युवक की जान बचा दी।

डॉक्टरों का कहना था कि लहुलुहान घायल युवक का उपचार में थोड़ा विलंब होने से उसे बचा पाना मुश्किल हो सकता था. घायल युवक की जान बचा लेने से उसके परिजनों ने भी राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया हैं।

-->