ब्रेकिंग जशपुर – मोटरसायकल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोर दोपहिया वाहन चोरी कर किराए पर दे देते थे, चोर पकड़ने में जशपुर पुलिस को मिली सफलता।

धनीराम यादव जशपुर – उड़ीसा, रायगढ़ और जशपुर में मोटरसायकल चोरी कर उसे भाड़े पर देने वाले गिरोह का जशपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मोटरसाइकिल गिरोह से 1 स्कूटी और 4 मोटरसायकल वाहन जप्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक का स्कूटी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. प्रार्थी आशीष मिंज के शिकायत पर फरसाबहार पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई.चोरों को पकड़ने में सायबर सेल टीम का भी सहायता लिया गया. पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरसाबहार के तुरियालागा के खँडहर पड़े गोदाम में मोटरसायकल छिपाकर रखे है.सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर जाकर दबिश दी. इस दौरान एक स्कूटी और चार अन्य बाइक को जप्त कर 3 आरोपी देवनाथ साय पैंकरा,भजन यादव औऱ देवव्रत साय को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा, रायगढ़ और जशपुर से मोटरसाइकिल चोरी कर उसे भाड़े पर लगा देते थे.सभी गाडियों का अलग अलग किराया निर्धारित करते थे, किराया 3 हजार से 5 हजार तक मासिक किराए पर दे देते थे।

तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है. आरोपियों के पास से एक स्कूटी समेत 5 मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया है.अभी और भी खुलासा हो सकता है।

-->