जशपुर। जिले के कुनकुरी बस स्टैंड मोड़ स्थित एक मोबाइल दुकान में कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ लोग दुकान के अंदर घुस आए और कर्मचारी को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ यह हमला किया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 2 आपचारी बालक समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
