जशपुर यूथ कांग्रेस में ऑनलाइन वोटिंग से बढ़ी सियासी सरगर्मी, रवि शर्मा और विनयशील गुट में कांटे की टक्कर

जशपुर। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जशपुर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। ऑनलाइन वोटिंग के जरिए हो रहे चुनाव में रवि शर्मा गुट और विनयशील गुट के बीच मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थन में अधिक से अधिक वोट जुटाने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। रवि शर्मा गुट से संजय पाठक तो विनय शील गुट से जयंत लकड़ा अध्यक्ष पद के लिए मैदान में आमने सामने है।

यूथ कांग्रेस के इस चुनाव में फिलहाल मतदान की प्रक्रिया जारी है और अंतिम परिणाम सामने नहीं आया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद मतों की प्रक्रिया पूरी होने पर ही तस्वीर साफ होगी कि संगठन में किस गुट को बढ़त मिलती है।

सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक सक्रियता

ऑनलाइन मतदान के बीच दोनों गुटों की सक्रियता बढ़ गई है। समर्थकों के बीच वोटिंग को लेकर लगातार संपर्क और अपील का दौर जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

जशपुर यूथ कांग्रेस के इस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुकाबला नजदीकी होने के कारण अंतिम समय तक वोटों के समीकरण में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

29 सितंबर के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल किसी भी गुट की जीत का दावा करना जल्दबाजी होगी। 29 सितंबर को वोटिंग समाप्त होने के बाद मतों की प्रक्रिया और आधिकारिक परिणाम सामने आने पर ही यह स्पष्ट होगा कि यूथ कांग्रेस में किस गुट को संगठनात्मक बढ़त मिली है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ऑनलाइन वोटिंग के अंतिम दौर में कौन सा गुट अपनी पकड़ मजबूत करता है और परिणाम आने पर जशपुर यूथ कांग्रेस की सियासत किस दिशा में जाती है।

-->