ब्रेकिंग जशपुर: दबंगई कर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

जशपुर/पत्थलगांव। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक नशेड़ी बदमाश ने एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक पर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
फिलहाल घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।

-->