ब्रेकिंग जशपुर – घरेलू विवाद में शराबी पति ने शराब के नशे में पत्नी की लाठी डंडे से पीट – पीट कर की हत्या, घटना को अंजाम दे आरोपी फरार।

अजय सूर्यवंशी – जशपुर जिले के पत्थलगांव में मामूली घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
शराब के नशे में धूत आरोपी पति मनीराम ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी चांदवती बाई की डंडे से पीटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

पत्थलगांव SDOP दुर्वेश जायसवाल ने बताया कि परिजनों ने इस महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया था।अम्बिकापुर अस्पताल में उपचार के दौरान चांदवती बाई ने दम तोड़ दिया था।
टूकुपखना गांव की घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पत्थलगांव थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-->