ब्रेकिंग जशपुर – सड़क चौड़ीकरण की मांग पर एसडीएम दफ्तर पहुंचे सैकड़ो नगरवासी, मांग पूरा नही होने पर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी, अनुविभागीय अधिकारी ने कहा…

जशपुर जिले के बगीचा नगर पंचायत के तीन वार्ड के सैकड़ो नागरिकों ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है.मांग पूरा नही होने पर नगर वासियों ने चुनाव बहिष्कार कर धरने और चक्काजाम करने की चेतावनी भी दिए है.सड़क चौड़ीकरण नही होने से तीन वार्ड के लगभग 2000 ग्रामीण प्रभावित है. इनके सामने स्वास्थ्य सेवा के लिए एम्बुलेंस, स्कूल बस और अग्निशामक जैसे वाहन की सुविधाओ से वंचित है.अभी हाल हि में चार किसानों का पुआल में आग लग जाने से इनको भारी नुकसान हुआ है।

बगीचा नगर पंचायत के तीन वार्डो से सैकड़ों नागरीको ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे है । मांग पूरी नही होने पर चुनाव बहिष्कार की भी बात कही जा रही है. दरअसल बगीचा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3, 4 और 5 में 2 हजार से अधिक नागरिक निवासरत है। वार्ड वासियों के लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग है जो अब तक पूरा नही हो सका है. सड़क निर्माण न होने और नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार करने का मन बनाया है हाल ही में वार्ड वासियों ने स्थानीय प्रशासन से भी सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे अधिकारियों के मौखिक आदेश के बाद अपना प्रदर्शन वापस लिए. उनका कहना है कि 5 वर्ष बीतने के बाद भी वार्डो के जनमानस को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । लोगों का कहना है कि उक्त तीनों वार्डो में जर्जर सकड़ा रोड है जिससे बड़े वाहन जैसे स्कूल बस, एम्बुलेंस और दमकल वाहन जैसे जरूरी सुविधा इस मार्ग से नही गुजर पाता है । उन्होंने बताया कि बीते दिन ही अलग अलग घटनाओं में कई किसान का पुआल व धान जल गया है । दमकल की टीम को सूचना दिए गया लेकिन सड़क से नही जाने के कारण आग पर काबू नही पाया गया । वही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समय एम्बुलेंस भी नही जा पाता जिससे नागरिकों का सब गुस्सा फूट पड़ा है । लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले रोड नही तो वोट नही । तीनो वार्ड के सैंकड़ों की संख्या में एसडीएम कर्यालय में जाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है । साथ ही वोट बहिष्कार की बात कही हैं। नागरिकों का कहना है, कि लंबे समय से सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन मिलता रहा. लेकिन, अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है. कई बार सड़क की मांग करने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीण इस बात से खासे नाराज हैं. वार्ड के नागरिक का कहना है, कि जनप्रतिनिधि उन्हें एक सड़क तक नही दें पाए है. नगर का मुख्य मार्ग खराब होने से ग्रामीणों की नाराजगी चुनाव नजदीक आते ही खुलकर सामने आई है.

इस मामले में बगीचा एसडीएम ऋतुराज बिसेन का कहना है कि तीन वार्ड के नागरिक कार्यालय में आकर सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए है ।उनके मांगो के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

-->